तीनों बन्दर बापू के

नागार्जुन

बापूबापू के भी ताऊ निकले तीनों बन्दर बापू के !

सरल सूत्र उलझाऊ निकले तीनों बन्दर बापू के !

सचमुच जीवनदानी निकले तीनों बन्दर बापू के !

ग्यानी निकले, ध्यानी निकले तीनों बन्दर बापू के !

जल-थल-गगन-बिहारी निकले तीनों बन्दर बापू के !

लीला के गिरधारी निकले तीनों बन्दर बापू के !

सर्वोदय के   नटवरलाल

फैला दुनिया भर में जाल

अभी जियेंगे ये सौ  साल

ढाई  घर  घोडे की  चाल

मत पूछो तुम इनका हाल

सर्वोदय के    नटवरलाल

साभार : http://hi.literature.wikia.com/